Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के एक कस्बे की रहने वाली एक महिला ने पड़ोस के एक मनचले व्यक्ति पर छेड़खानी व जबरन संबंध एवं धमकी का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सैनी पुलिस से करते हुए कार्यवाही की मांग की है ,पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने मनचले को विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है । सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की रात आठ बजे वह प्रयागराज से इंटरसीटी ट्रेन से ड्यूटी करके घर लौट रही जैसे ही वह सिराथू रेलवे स्टेशन पर उतरी तभी कस्बे का एक मनचला व्यक्ति उसको रोककर छेड़खानी करते हुए मारपीट करने लगा साथ मोबाइल व पर्स छीनने का प्रयास करते हुए निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा । पीड़िता का आरोप है कि मनचला जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता है और उसकी पुत्रियों का भी पीछा कर छेड़खानी व गाली गलौच कर पुत्र को जान से मारने की धमकी देता है । पीड़िता के मुताबिक शिकायत करने के बाद भी मनचला हरकतों से बज नहीं आ रहा जिससे आजिज पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के वार्ड नं एक नया नगर निवासी कामता प्रसाद के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है ।