Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई।
उन्होंने मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर मां विंध्यवासिनी से प्रदेश की शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। राजा भैया के आगमन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई । दर्शन के बाद उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और मां विंध्यवासिनी धाम के विकास कार्यों की सराहना की। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े किए गए थे प्रबंध।