90 जोड़ो का सामूहिक विवाह कराया गया

MIRZAPUR NEWS: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) जवाहर नवोदय विद्यालय (खेल का मैदान) पटेहराकला, मीरजापुर में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के विकास खण्ड-पटेहराकलां एवं राजगढ़ मीरजापुर के अनुसूचित जाति के 68, अन्य पिछड़ावर्ग के 21 सामान्य वर्ग 01 अर्थात कुल 90 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुषल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र,  विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, केन्द्रीय मंत्री प्रतिनिधि, प्रदेष सचिव अपना दल, चेयरमैन-जिला सहकारी बैंक जगदीश सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पटेहराकला, ब्लाक प्रमुख राजगढ एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, परियोजना निदेषक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उपनिदेषक, समाज कल्याण विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर, डी0सी0 मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी-पटेहराकलां, राजगढ़, एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आषीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। विधायक नगर, विधायक मड़िहान एवं विधायक मझवां ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार के लिए दी जाने वाली सामग्रियों को एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेष सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप  से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत, शादी वाले हर जोड़े को ₹1,00,000 मिलेंगे। इसमें से ₹60,000 सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे ताकि वो अपने नए घर (गृहस्थी) की शुरुआत कर सके। इसके अलावा विवाह के लिए सामान ₹25,000 कपड़े, बिछिया, पायल (चांदी की), गृहस्थी का जरूरी सामान दिया जाएगा। कार्यक्रम के खर्च के लिए ₹15,000 प्रति शादी  खाने-पीने, पंडाल, फर्नीचर, पानी, बिजली/लॉजिंग और दूसरी जरूरी चीजों के लिए आयोजक को दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *