Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश एवं पुलिस महानिरीक्षक आर. पी. सिंह ने थाना चील्ह पहुँचकर आमजन की समस्याएं सुनीं।
वहां मौजूद सम्बन्धित राजस्व/पुलिस विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर शिकायतों को शत-प्रतिशत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरियें इसके लिए उनकी शिकायतों, समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर जाकर स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनता जनार्दन को थाना स्तर पर ही उनकी शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। जनता की शिकायतों को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराये। समाधान दिवस पर कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 1 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।