मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बा में एक मैरिज लान परिसर में भाजपा द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, कुलभूषण सिंह और मडेंद्र पांडे मौजूद रहे संचालन रमेश त्रिवेदी ने किया है।
जिला संयोजक ज्योतिर्मय बरतरिया द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि और बताओ विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को बी एल ओ के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरुक कर विशिष्ट गणना प्रपत्र ई एफ को भरवाने में सहभागिता करने का मंत्र दिया है। जिससे आगामी चुनाव में पारदर्शी शुद्ध और फर्जी मतदाता मुक्त वोटर लिस्ट बनाई जा सके जिसके लिए सरकार द्वारा 4 नवंबर से अभियान शुरू किया गया है।इस मौके पर विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता गण मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *