Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कहा—हार्ट मरीजों की जान पर बन आई है बात
LAKHIMPUR KHERI NEWS: यूथ वारियर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला अस्पताल में हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की मांग को लेकर किया गया।संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य जिलों में जाना पड़ता है। समय पर उपचार न मिलने से कई मरीज गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं।प्रदर्शन के बाद यूथ वारियर के सदस्यों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जिला अस्पताल में जल्द से जल्द हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती की जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।