Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्वच्छ भारत-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव के आठवें दिन स्व० राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में फुटबॉल टूनामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति शाखा प्रबंधक मधुसुदन गिरि, विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व सुबेदार राजेश्वर सिंह,सभासद हरिओम वर्मा, रज्जन खान,जितेन्द्र सिंह अध्यक्ष आदर्श संस्कार फाउण्डेशन, समाजसेवी योगेश साहनी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा उमाशंकर मिश्रा, खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्वलित कर फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।तदुपरांत गोला खेल महोत्सव आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि,”
खेल सामाजिक समरसता, और गतिशीलता के प्रतीक है।
मुख्य अतिथि मधुसुदन गिरि ने कहा,” गोला खेल महोत्सव से नगर को एक नयी पहचान मिलेगी। मैं इसके आयोजक पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू को बधाई देता हूँ। इसके बाद मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों ने फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।उद्घाटन मैच आरएफसी ईदगाह और नीची भूड़ घुसियाना बी के मध्य खेला गया जिसमें आरएफसी ईदगाह 1-0 से अंतिम समय में गोल कर विजयी रही।इसके साथ सीजीएनपीजी कालेज गोला के मैदान पर आज शनिवार08 नवम्बर क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि सह विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीतापुर अविनाश प्रथम मैच,मुख्य अतिथि एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ लखीमपुर विकास शुक्ला द्वितीय मैच,विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिव प्रकाश ,सभासद मोहित कनौजिया, सभासद धर्मेन्द्र तिवारी टीटू,एवं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ पालिकाध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन ओपन वर्ग का पहला मैच नया गाँव और चैम्पियन के मध्य 08 ओवर का खेला गया जिसमें नया गाँव पहले खेलते हुए 80 रन बनाए जबाब में चैम्पियन क्लब 56 रन बना पायी और नया गाँव 24 रन से विजय हुई।दूसरा मैच सीजीएन और कुम्हारन टोला के मध्य 05 ओवर का खेला गया जिसमें सीजीएन ने पहले खेलते हुए 79 रन बनाए जबाब में कुम्हारन टोला 64 रन ही बना पायी और सीजीएन 15 रन से विजयी रहा। तीसरा मैच अरविन्द एकेडमी और सेंट जॉस के मध्य खेला गया जिसमें अरविन्द एकेडमी ने पहले खेलते हुए 60रन बनाए जबाब में सेंट जॉस 36 रन ही बना पायी और अरविन्द एकेडमी 24 रन से विजयी रही।चौथा मैच सेमीफाइनल नया गाँव और अरविन्द एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें नया गाँव ने पहले खेलते हुए 65 रन बनाए जबाब में अरविन्द एकेडमी 46 ही बना पायी और नया गाँव 19 रन से जीत कर फाइनल में प्रवेश कर गई।पांचवाँ मैच सेमीफाइनल
सीजीएन और महाकाल के मध्य खेला गया जिसमें महाकाल ने पहले खेलते हुए 28 रन बनाए और सीजीएन ने 07 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।छठा मैच फाइनल सीजीएन और नया गाँव के मध्य खेला गया जिसमें नया गाँव ने पहले खेलते हुए 06 ओवर में 44 रन बनाए जबाब में सीजीएन ने 06 विकेट से फाइनल जीत लिया।
इस अवसर पर सुनील शुक्ला पूर्व क्रिकेटर, सुरजन लाल वर्मा पूर्व चेयरमैन एल डी बी उ०प्र०,दीपेन्द्र गुप्ता पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, अशोक सक्सेना पूर्व सांसद प्रतिनिधि,सभासद सौरभ तिवारी, एस आई संदीप वर्मा, लेखाकार मोहित अवस्थी,विमलेश वर्मा, अंकित गुप्ता, धीरज बाजपेयी, विजय मिश्रा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।