भीषण हादसा:बच्चों को मेला ले जा रहे पिता की  बच्चों की हालत गंभीर; भांजे ने भी तोड़ा दम

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सिंगाही थाना शनिवार शाम सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 बच्चे घायल हो गए। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के समय 2 बाइक पर 5 लोग मेला देखने जा रहे थे। रास्ते में मार्बल लदा वाहन खड़ा था। मार्बल के स्लैब बाहर निकले थे। बाइक सवार इससे टकराकर इधर-उधर गिरे। गौरतलब है सिंगाही थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया पुरवा निवासी दीपू (30) अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम को वह अपने बेटे अवि (5), बेटी प्रियंका (7) और भतीजी चांदनी (12) को बाइक से सिंगाही मेला दिखाने जा रहे थे। उनके पीछे गांव करदहिया निवासी धीरज (22) भी दूसरी बाइक से साथ जा रहा था। दोनों बाइकें निघासन-सिंगाही मार्ग पर सिंगाही मुक्तिधाम के पास पहुंचीं। यहां सड़क किनारे मार्बल लदा ओवरलोड वाहन खड़ा था। वाहन में रखे मार्बल के स्लैब बाहर निकले हुए थे। धीरज की बाइक उन्हीं स्लैब से टकरा गई। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। उसी के पीछे आ रहे दीपू की बाइक भी मार्बल लदे वाहन से टकराई, जिससे दीपू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही हादसे में तीनों बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निघासन सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्रियंका और चांदनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मार्बल लदा वाहन चालक फरार हो गया।
थानाध्यक्ष सिंगाही अजीत कुमार ने बताया- सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। मार्बल लदे वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *