Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पुरानी बाजार में बगैर जमीन का फर्स बनाए किया जा रहा था नाला निर्माण कार्य
BHADOHI NEWS: नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चैरसिया नगर में पंचायत कार्यालय द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड संख्या 12 पुरानी बाजार में मानक के विपरीत हो रहे कार्य को देखकर चेयरमैन भड़क गए और संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। वही चेतावनी दी कि सभी निर्माण कार्य मानक के अनुरूप किए गए। अन्यथा भुगतान रोक दिया जाएगा।
नगर के पुरानी बाजार वार्ड में नाला निर्माण का कार्य चल रहा था। संबंधित कार्य के ठेकेदार द्वारा मजदूरों से कार्य कराया जा रहा था। चेयरमैन जब निरीक्षण करने पहुंचे तो जमीन का फर्स नहीं बना मिला। जबकि मजदूर उसी पर कार्य कर रहे थे। यह देख चेयरमैन विनय चैरसिया भड़क गए और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए। मानक के विपरीत अगर कोई भी कार्य किया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्य को तत्काल रोकवा दिया और ठेकेदार को निर्देश दिए कि पहले फर्स को बनाया जाए। उसके बाद आगे का निर्माण कार्य कराए। कार्य में शिथिलता और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर जमीन का फर्स नहीं बनाया गया तो भुगतना को रोक दिया जाएगा। चेयरमैन ने एक कार्यदाई संस्था को नोटिस भी जारी किया। उन्होंने सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया कि सभी दिए गए कार्य को मानक के अनुरूप करें। चेयरमैन के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहें।