शौच के लिए गई किशोरी की तालाब में डूबने से आकस्मिक मृत्यु

शव भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए

SIDHARTHNAGAR NEWS: ढेबरुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जियाभारी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका कुलशुम पुत्री जमीरउल्लाह मंदबुद्धि थी और सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह समीप स्थित तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव ढेबरुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरायन लाल श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ राजस्व निरीक्षक गंगोत्री पाण्डेय तथा क्षेत्रीय लेखपाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की। प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के परिजन और ग्रामीण पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि पंचनामा कराकर शव को दफन करने दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *