Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: नोबेलरे सोसाइटी द्वारा मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से नगरीय स्वास्थ्य केंद्र, दरियाबाद, प्रयागराज में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर “टी.बी. फ्री उत्तर प्रदेश” पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 मरीजों ने निःशुल्क जाँच कराई। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन (Hb) तथा टी.बी. स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे जांच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा परामर्श डॉ. शकील अहमद एवं डॉ. शहान सिद्दीकी द्वारा प्रदान किया गया।शिविर में आस पास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में आकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सैयद मोहम्मद अब्बास रिज़वी (अध्यक्ष, नोबेलरे सोसाइटी), हसन नक़वी, शफ़क़त अब्बास (पाशा) एवं एडवोकेट फरहान आलम (मैनेजर, प्राइम रोज़ शिक्षा संस्थान), मंज़र नक़वी आदि उपस्थित रहे।
आइये जानते हैं नोबेलरे सोसाइटी के बारे में
नोबेलरे सोसाइटी एक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन (NGO) है, जो समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और मानव कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत है। संस्था अपने “रक्त अमृत अभियान” के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों — लखनऊ, अयोध्या, नोएडा, बनारस, रायबरेली आदि — में ब्लड डोनेशन कैम्प्स एवं निःशुल्क मेडिकल कैम्प्स आयोजित कर रही है, ताकि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
श