Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: (राम अनुज धर द्विवेदी)
सोनभद्र जिले के संलग्न में रविवार को आदिवासी गौरव विचार गोष्ठी सम्पन्न हुआ। बताते चलें कि गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती सेवा समिति के तत्वावधान में दोपहर पंचायत भवन सलखन में बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धांजली व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विरांगना महारानी दुर्गावती व बिरसा मुंडा व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर प्रसाद गोंड, शिवनाथ प्रसाद गोंड के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शुरुआत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर0 डी 0 सिंह (प्रधानाचार्य) ने संबोधन में कहा कि स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का प्रतिमा शासकीय सहयोग से स्थापित हो साथ ही सरोवर, समृति द्वार, सड़क, विद्यालय, अस्पताल आदि का नामकरण हो महापुरुषों के नाम पर किया जाय। वही विशिष्ट अतिथि मोहन लाल बियार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों परिजनों को शासकीय स्तर पर सम्मानित किया जाए ।जनजाति गौरव दिवस पर स्वतंत्रता शासन द्वारा सम्मानित किया जाए ।तथा सलखन स्थित फासिल्स पार्क का नाम विरांगना महारानी रानी दुर्गावती के नाम पर शासकीय स्तर से घोषित किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिमा सिंह गोंड ने किया तथा संचालन राम गोंड ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से गुलाब प्रसाद चन्द्रा, चुनमुन पुर्व प्रधान, सेनानी परिजन, कोमल प्रसाद गोंड, संयोजक ओमप्रकाश सिंह गोंड ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।