Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SULTANPUR NEWS: रविवार को विश्व की अग्रणी बीमा संस्था भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुल्तानपुर के द्वारा अधिकृत प्रीमियम प्वाइंट एवं बीमा सेवा केंद्र की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। वर्षगांठ के मौके पर आए अतिथियों ने पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए पौध वितरण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया । वर्षगांठ में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित जनों की मौजूदगी रही। रविवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुल्तानपुर द्वारा अधिकृत धम्मौर स्थित प्रीमियम प्वाइंट एवं बीमा सेवा केंद्र की 10 वीं वर्षगांठ संपन्न हुई । एक दशक पूरा होने पर प्रीमियम प्वाइंट एवं बीमा सेवा केंद्र पर अपना योगदान देने वाले सम्मानित बीमा धारकों, वरिष्ठ अभिकर्ताओं ,प्रबुद्ध जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा शक्ति स्वरूपा माताओं ,बहनों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 10 वीं वर्षगांठ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर शाखा से आए मुख्य प्रबंधक जे पी पाबड़ी जी ने उपस्थित जन समूह को भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी लेने के लिए सम्मानित एवं उत्साहित करते हुए उन्हें नई योजनाएं जीवन उत्सव ,नवजीवन श्री, निवेश प्लस, इंडेक्स प्लस के साथ तमाम नवीन पॉलिसियों के बारे में सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आई थाना अध्यक्ष धम्मौर अंजू मिश्रा ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम पूरी तरह से सरकारी है इसमें आपका पैसा सुरक्षित है। उन्होंने वर्तमान समय में चल रहे यातायात माह को लेकर भी उपस्थित जन समूह को जागरुक करते हुए बताया कि सभी लोग हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, जिससे उनका और उनके परिवार का जीवन और भविष्य सुरक्षित हो सके। मुख्य वक्ता के रूप में आए पंडित बाबूलाल तिवारी ने लोगों को सुंदर जीवन जीना है तो बीमा एक नगीना है. कविता गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पवन कुमार जी ने संघ के पंच परिवर्तन के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक किया एवं भारतीय जीवन बीमा निगम की संगोष्ठी को बचत और सुरक्षा के लिए बेहतर बताते हुए देश को मजबूत करने का एक अंग बताया ।विशिष्ट अतिथि आरआरपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अक्षयवर नाथ तिवारी ने कहा कि बीमा जीवन का एक अंग है इसे प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को लेना चाहिए । बीमा रूपी दीपक जब जलेगा तभी घर में प्रकाश फैल सकेगा । विशिष्ट अतिथि अमेठी शाखा प्रबंधक अनिल सिंह जी ने बीमा योजना जीवन उत्सव के बारे में जागरूक करते हुए सबको बीमित होने के लिए प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर घनश्याम द्विवेदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत रीढ़ के रूप में भारतीय जीवन बीमा निगम की योजना है इन योजनाओं को जो भी लेगा उसका परिवार पूरी तरह से सुरक्षित और मजबूत रहेगा । इसी से उनका घर परिवार समाज देश और राष्ट्र सुरक्षित हो सकेगा। दसवीं वर्षगांठ पर उपस्थित जन समूह को पौध वितरित कर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया ,साथ ही समय पर प्रीमियम जमा करने वाले एवं अपने परिवार को बीमा परिवार बनाने वाले मुखिया को भी सम्मानित कर उत्साहित किया गया । इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में आए लोगों ने बीमा सेवा केंद्र एवं प्रीमियम प्वाइंट के संचालक भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा सुल्तानपुर के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में बताते हुए कहा कि तिवारी बीमा जगत में अपनी ईमानदारी मेहनत और कर्मठता के दम पर एक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज उन्हीं के द्वारा अनेकों लोग बीमित होकर अपने परिवार को सुरक्षित कर मजबूत बना रहे हैं । इस मौके पर जिला अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, व्यवसाई ज्ञान प्रकाश अग्रहरि, डॉक्टर सुधीर अग्रहरि, अंबिका पांडे, ओमप्रकाश गर्ग, संतोष मिश्र, आर ए पाल, सुबेदार बी पी मिश्र, महावीर यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।