संघ के विभिन्न विषयों के साथ संवाद करने हेतु घर-घर सम्पर्क कर रहे हैं स्वयंसेवक

PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष 2 अक्टूबर 2025 को  पूर्ण होने पर  स्वयंसेवक प्रत्येक हिंदू परिवारो  में संघ के विभिन्न विषयों के साथ  संवाद करने हेतु कर रहे घर घर सम्पर्क । संघ के स्वयंसेवक शताब्दी वर्ष का फोल्डर,पुस्तक, भारत माता का चित्र,स्टीकर आदि के सामग्री के  साथ घर घर संपर्क कर रहे है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिले के 10 इकाइयों के 90 मंडल और 15 बस्ती में 5 नवम्बर से लगातार संपर्क साधना में लगा है। ये घर घर संपर्क साधना 30 नवम्बर तक संघ के स्वयंसेवकों के द्वारा चलने वाली है, ऐसी जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के जिला कार्यवाह हेमन्त कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि घर घर संपर्क अभियान की जिला ,खंड/नगर ,मंडल/बस्ती  और ग्राम/मोहल्ले की संपर्क टोलिया इस हेतु लगातार कार्य कर रही है। नगर और खंडों में अंकित,सुमित,रवि आशीष,उमेश, रत्नेश,नीरज, चंद्रभूषण ,मुकेश,सुनील, अजय प्रताप,शिवेन्द्र, कुलभाष्कार,चंद्र प्रताप, सुभाष, संजीव, पुनीत, पीसी दुबे, शारदा, अविनाश आदि नगर एवं खंड कार्यवाह तथा जगदम्बा,कृष्णदेव , दिनेश, केशव,क्षमा शंकर, रमापति, जनार्दन, संजय,कृपा शंकर, श्याम किशोर,अरुणेश,हरिशंकर आदि खंड संघचालक  इस कार्य को योजनाबद्ध रूप से निरंतर समीक्षा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *