Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता शिवपुर क्लब वाराणसी की टीम
शिवपुर क्लब वाराणसी ने गोपाल दास क्लब प्रयागराज को 137 रन से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। मजीदिया इस्लामिया इंटर कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल में शिवपुर क्लब ने 35 ओवर में 6 विकेट पर 256 रन (रुद्रांश सिंह 113, हर्ष 37, अभिजीत 3/63) बनाये। जवाब में गोपाल दास क्लब की टीम 22.1 ओवर में 119 रन (विकास सिंह 51, रौनक यादव 20, शिवम यादव 3/06, रोहित पटेल 3/24, शुभम यादव 2/24) पर सिमट गई। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व मोहम्मद नबी अंपायर और खुर्शीद अहमद व मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईपीएस शांतनु मुखर्जी, विशिष्ट अतिथि प्रयागराज के पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी एवं इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड रजिस्ट्रार मोहम्मद अशरफ ने पुरस्कार वितरित किए। शीबू भट्टाचार्य, गौहर काज़मी, लियाकत अली और शादाब रजा ने विशेष पुरस्कार दिए। एनआईएस कोच देवेश मिश्र ने रुद्रांश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। भानु प्रताप सिंह क्लब के शिव गौतम को बेस्ट बैटर, दिव्यांश यादव को बेस्ट बॉलर, रौनक यादव को बेस्ट फील्डर और मुकर्रम रजा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। समारोह में क्रिकेट शहर के क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी 26 नामचीन शख्सियतों को भी स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अध्यक्ष शाहिद अस्करी ने अतिथियों का स्वागत, आयोजन सचिव शमशाद अहमद (चंदू) ने धन्यवाद ज्ञापित और प्रो. पीके घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर विनय दुबे, संतोष यादव, गौहर काजमी, परवेज़ आलम, शमशेर अली खान, एमएसआर नकवी, सैफी अहमद, अजय यादव, अख्तर मेंहदी, महमूद ज़ैदी, तनवीर नक़वी, मज़हर जिया, अकील अब्बास रिज़वी, डॉ. जूली ओझा, जुल नूरन आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
आरपी भटनागर, मोहम्मद तारिफ, अमीर खान, सफदर अली, असलम अली, फरासत उल्लाह, एसएमआर नकवी, केबी काला, मसूद खान, जावेद खान, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, रशीद अख्तर, ओपी श्रीवास्तव, मोहम्मद अनवार, सोमनाथ चंदा, अमल सेनगुप्ता, दिलीप चतुर्वेदी, नारायण जी गोपाल, बादल चटर्जी, अनुराग सिन्हा, विनय दुबे, सुशील अग्रवाल, एएए रिजवी, एसएमएम नकवी, अनवर अब्बास नकवी और अमित रंजन भौमिक।