3546 छात्र छात्राओं ने दी राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

KAUSHAMBI NEWS: सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को जनपद के 14 स्कूलों में कराया गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज कड़ा, राजकीय इंटर कालेज ओसा, राजकीय इंटर कालेज सिराथू, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज देवखरपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज पश्चिम शरीरा में 250-250 बच्चों व जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज सरसवा, एसएवी इंटर कालेज सैनी, हुबलाल इंटर कालजे भरवारी, कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कालेज भरवारी , माहेश्वरी प्रसाद इंटर कालेज आलमचंद्र, महगांव इंटर कालेज महगांव, दुर्गा देवी इंटर कालेज, कृषक इंटर कालेज हिनौता, नेशनल इंटर कालेज भरवारी में 500-500 छात्रों की परीक्षा के आवंटन किया गया था। परीक्षा के नोडल चंद्रबली रैना व एसआरजी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि माह अगस्त व सितंबर में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाले  5699 बच्चों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था जिसमें से आज हुई परीक्षा में कुल 3546 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा केंद्रों  पर पहुंचकर 10 बजे से 1 बजे तक हुई परीक्षा में शामिल हुए। नोडल प्रभारी ने बताया कि  भारत सरकार ने पूरे भारत में निम्न आय वर्ग के बच्चों के लिए पूरे देश में एक परीक्षा में माध्यम से वित्तीय सहायता देने का प्रावधान रखा है।जिसमें उनके अविभावकों की वार्षिक आय तीन लाख पचास हजार रुपए निर्धारित की है,तथा बच्चा किसी बेसिक  शिक्षा परिषद के विद्यालय या वित्त पोषित विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत हो। बताया कि जनपद में हुई इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले बच्चों में से मेरिट में चयनित 105 बच्चो को कक्षा 9 से 12 तक की आगे की पढ़ाई के लिए प्रति माह 1000 रुपए तथा 4 साल में 48 हजार रुपए छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिससे बच्चों की आगे की पढ़ाई में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो सके। और बच्चा अपने भविष्य का निर्माण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *