पुलिस की सख्ती से 14 गिरफ्तार और 176 वाहनों का हुआ चालान

FATEHPUR NEWS: जनपद पुलिस ने रविवार को जिलेभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चलाते हुए शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में थाना किशनपुर से 3, मलवां से 2, हथगांव से 2, ललौली से 3, थरियांव से 3 तथा हुसैनगंज से 1 व्यक्ति को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, थाना राधानगर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। साथ ही यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 176 वाहनों का चालान, 03 वाहनों से ₹2000 का शमन शुल्क वसूल किया तथा एक वाहन को सीज भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *