Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। धाता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और अवैध असलहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना धाता पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। जांच में युवक की पहचान लल्लू प्रसाद पुत्र धनराज निषाद (20 वर्ष) निवासी किशनपुर, थाना धाता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को धर दबोचते हुए उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 163/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन न केवल अपराध को बढ़ावा देता है, बल्कि कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती भी है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार राय, उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल और कांस्टेबल अनवारूल हसन शामिल रहे।