सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस ने सख्ती और समझ दोनों दिखाई

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में रविवार को यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त व संवेदनशील रवैया अपनाया।
प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लालजी सविता के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर चालान किया गया। पुलिस ने नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाते हुए सुरक्षा सुनिश्चित की। चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु पंपलेट और अन्य प्रचार सामग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *