Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सामान्य बुद्धि परीक्षा का परिणाम और पुरस्कार वितरण भी हुआ
FATEHPUR NEWS: जिले के मिचकी, हसवा में सोशल एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित सामान्य बुद्धि परीक्षा का परिणाम और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम रविवार को एस० बी० एन० कॉन्वेंट स्कूल, रहिमापुर (मिचकी) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सविता और मदर सुहाग इंटर कॉलेज फतेहपुर के अंग्रेजी प्रवक्ता बाबू सिंह ने की। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सपा अध्यक्ष फतेहपुर बीरेंद्र सिंह यादव, पुनीत उत्तम, कमलाकांत द्विवेदी और श्रीराम अग्निहोत्री शामिल थे। पंकज सविता ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि राजकुमार मौर्य ने ग्रामीण क्षेत्र में सोसाइटी द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि बीरेंद्र सिंह यादव ने भी सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा की। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर पर अरुण सिंह ने प्रथम, महक ने द्वितीय और रिचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर विष्णु शर्मा प्रथम, आशू मौर्या द्वितीय और रिया यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के संयोजक श्याम सिंह यादव, सत्यनारायण सिंह, गुरुदत्त सिंह और सचिन सिंह यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अध्यापक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी मौजूद रहे।