पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में चला स्वच्छता अभियान

KAUSHAMBI NEWS: रविवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं कार्यालयों में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सभी पुलिसकर्मियों द्वारा थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, आवासीय परिसर, शौचालयों आदि की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ बनाया तथा कूड़ा-करकट का निस्तारण किया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के भाव को आत्मसात करते हुए पुलिस कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि प्रतिदिन साफ-सफाई बनाए रखेंगे और स्वच्छ वातावरण में कार्य करेंगे। साथ ही, आम जनमानस को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, अतः थाना परिसर को सदैव स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखें। यह सफाई अभियान आगे भी प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *