संविधान पर हो रहे हमले के खिलाफ लेना होगा संकल्प: रमेश सेंगर

LUCKNOW NEWS: भाकपा ( माले) की इटौंजा स्थानीय कमेटी की बैठक गोराही में पार्टी के वयोबृद्ध कम्युनिस्ट नेता का0 रामसागर जगत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें युवा नेता का0 राहुल कुमार रावत को सर्व सम्मति से स्थानीय कमेटी का सचिव चुना गया। विदित हो कि इटौंजा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता का0 छोटे लाल रावत की एक हादसे में हुई मौत के बाद से यह पद रिक्त पड़ा हुआ था। जिस पद के लिए आज स्थानीय कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि का0 छोटे लाल रावत 70 के दशक में कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ने के बाद अपने जीवन भर किसानों मजदूरों और समाज की पीड़ित जनता के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि का0राहुल को अपने दिवंगत नेता का0 छोटे लाल रावत के अधूरे सपनों को पूरा करने और संविधान पर बढ़ते हमले के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लेना होगा। अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में का0 रामसागर जगत ने नयी कमेटी का ज़ुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आवाहन किया। बैठक में का0प्रवीण कुमार गौतम अर्जुन पुर,का0शिवकुमार गोराही ,का0 नन्दराम रावत शिवरी,का0स्वामी दयाल गौतम सिवरी का पुरवा,का0 गजराज बाहर गांव,का0रामदेवी रावत,का0अंगनू और का0 लालबहादुर नउवापुरवा,का0 अनिल मौर्य मण्डोली, हीरालाल अहमदपुर खेड़ा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *