Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गोला विधानसभा 139 के गांवों में घर-घर जाकर सत्यापन प्रक्रिया जांची
LAKHIMPUR KHERI NEWS: एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का निरीक्षण किया। एसडीएम ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का गहनता के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मैलानी सहित कोंधवा गांव में गोला खीरी गोला उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी के द्वारा चलाया गया गहन पुर्ननिरीक्षण अभियान। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने 139 विधानसभा गोला के मैलानी एवं ग्राम कोंधवा में दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों आदि को स्वयं जाकर दिए प्रपत्र तथा घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, उन्हें परिगणना प्रपत्र वितरित किए और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एस डी एम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरुक कर विशिष्ट गणना प्रपत्र ई एफ को भरने में सहभागिता करने का मंत्र दिया है। जिससे आगामी चुनाव में पारदर्शी शुद्ध और फर्जी मतदाता मुक्त वोटर लिस्ट बनाई जा सके, जिसके लिए सरकार द्वारा 4 नवंबर से अभियान शुरू किया गया है।