पलिया चौंकी के सामने मोबाइल दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी

सड़कों पर लगे सरकारी कैमरे फेल, संदिग्ध चोर

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींदे उड़ा रखी है आए दिन हो रही चोरी ने दुकान घर मकान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है एक तरफ लगें सड़कों पर कैमरे है जो पुलिस की निगाहें बनी थी लेकिन खराब व बंद पड़े होने से चोरो के हौसलै बुलंद हो गए रात भर कौन क्या कर रहा और किसकी गस्त कहा चल रही और फजूल का सड़कों पर फर्राटा भर रहा सभी कैमरे में कैद हो रहे थे मगर थाना प्रभारी के लापरवाही की बजह से सड़कों पर लगे पुलिस की तीसरी आख बंद हो गई जिससे चोरी झिनौती छेड़छाड़ लूटमार बढ़ गई । कल तक रातों को सड़कों पर पुलिस के डर से निकलने में मजनू डरते थे आज वही बाइक बुलट पर रात भर पटाख़ा दगाते और चिल्लम भरी सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए घूमते हुए दिखाई दे जाएंगे।
चौकी के सामने चोरी पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े
हफ्ते भर बीत जाने के बाद भी चोरी का कोई अता पता नही चल सका। आपकों बता दें कि चौकी के चंद कदमों की दूरी पर ग्यानी होटल के सामने मोबाइल की दुकान कुछ दिन पहले बीती रात को चोरो ने जाली और ताला तोड़कर मोबाइल नगदी रूपए आदि सामान चुराकर फरार हो गए। बड़ी बात कि जिस दीन चोरी हुई उसी मोबाइल की दुकान के बाहर करीब एक दर्जन कपड़ा फल जूते आदि के ठेले रात भर खुले हुए थे और तमाम लोग मौजूद थे तो भला उस मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना  कैसे हो गई पुलिस के साथ साथ उस जगह के तमाम लोग पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर रात भर उसी मोबाइल की दुकान के बाहर लगे ठेले वालों की चहलकदमी के बावजूद चोरी होना कही न कहीं यह चोरी हजम नही हो रही आखिर कौन है इस चोरी की घटनाओं को जो बड़ी ही समझदारी दिखाते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम दे डाला मोबाइल व्यापारी भी बड़ा हैरान है कि जब दुकान के बाहर दर्जनों ठेले खड़े थे तो चोरी किसने की होगी । पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करे तो सब खुलासा हो जाएगा। जानकारों का कहना है कि चोरी की घटनाओं ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है व्यापारी वर्ग आए दिन घटनाओं से डरा सहमा है और पुलिस की लापरवाही से खासा परेशान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *