Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBADHAR NEWS: स्थानीय किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के पेंटिंग व रंगोली प्रतिभागियों को सामाजिक प्रगति परिषद ने सोमवार को सम्मानित किया। सामाजिक प्रगति परिषद के द्वारा आयोजित भव्य देव दीपावली महापर्व रेणुका छठ घाट के कार्यक्रम के आयोजक अरविन्द सोनी ने बताया कि उक्त स्कूल के दो दर्जन से ज्यादा बच्चों ने पेटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, और उत्कृष्ट प्रदर्शन देकर पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर लिया। सभी प्रतियोगियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया। ताकि पुनः उनकी कला में और निखार आए व भविष्य में इससे भी बेहतर मुकाम हासिल करे। इस दौरान किड्स केयर इंग्लिश स्कूल के डॉयरेक्टर एसपी तनेजा, मैनेजिंग डायरेक्टर अमरदीप सिंह व प्रधानाचार्य शिक्षक आदि मौजूद रहे।