Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा एक भव्य मंडल स्तरीय युवा उत्सव/विज्ञान मेला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इससे पहले, जिला युवा कल्याण अधिकारी ने विधायक को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल के तीनों जनपद मीरजापुर,भदोही और सोनभद्र के प्रतिभाशाली युवाओं ने हिस्सा लिया और अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा-राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने कई रियासतों का भारत में विलय कराकर राष्ट्र को अखंडता दी। महात्मा गांधी से प्रेरित होकर वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा बने – बारदोली सत्याग्रह और खेड़ा आंदोलन के जरिए उन्होंने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम मे तीनो जनपदों के जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सहित बड़ी संख्या मे शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।