धार्मिक स्थलों से 43 अवैध लाउडस्पीकर हटाए गए, 78 की आवाज की गई मानक अनुसार

FATEHPUR NEWS: शासन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे अवैध लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिलेभर में अभियान चलाकर 43 अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र उतरवाए, जबकि 78 लाउडस्पीकरों की आवाज मानक स्तर के अनुरूप कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह अभियान प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है ताकि सार्वजनिक शांति और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर ऐसे यंत्रों का उपयोग नहीं किया जाएगा जो ध्वनि सीमा का उल्लंघन करते हों। पुलिस प्रशासन ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से ऐसे स्थलों का निरीक्षण करें और नियमों के विरुद्ध लगाए गए लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *