मिशन शक्ति 5.0: फतेहपुर में पुलिस का महिला सशक्तिकरण अभियान तेज़

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के तहत सोमवार को जनपद फतेहपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान पुलिस टीमों ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं जैसे — मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को सहायता के लिए जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई जिसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि शामिल रहे। इस दौरान टीमों ने पंपलेट वितरित किए और मोबाइल पर पैनिक बटन एवं इमरजेंसी कॉल फीचर के उपयोग का तरीका भी बताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *