Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

छात्रों को दिलाई गई यातायात सुरक्षा शपथ, नियम तोड़ने वालों पर की गई कार्यवाही
FATEHPUR NEWS: यातायात माह नवंबर 2025 के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर फतेहपुर पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। सोमवार 10 नवंबर को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी उ0नि0 लालजी सविता एवं उनकी टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के तहत पीएम राजकीय इंटर कॉलेज सदर अस्पताल परिसर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रचार सामग्री का वितरण कर युवाओं को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट चारपहिया चालकों, बिना फिटनेस व बिना नंबर प्लेट वाहनों तथा नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने कहा कि यह अभियान पूरे माह जारी रहेगा और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लोगों की सहभागिता आवश्यक है।