Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फतेहपुर स्थापना दिवस पर अतीत से प्रेरणा और भविष्य के संकल्प का संदेश
FATEHPUR NEWS: जनपद (फतेहपुर) स्थापना दिवस के अवसर पर खागा तहसील के गुरसंडी गांव स्थित निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय बुंदेलखंडी के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर 199 लिखा और जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिसर में बनी यह मानव श्रृंखला पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर प्रवीण पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फतेहपुर की धरती गंगा-यमुना दोआब की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि जिले को दर्जा मिले 199 वर्ष पूरे हो चुके हैं, यह अवसर अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य को संवारने का है। प्रवीण पांडेय ने कहा कि जिले में जल-पर्यावरण विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए ताकि क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरणीय शिक्षा को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने युवाओं के लिए खेल के अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि महन्ना ऊसर क्षेत्र को गौ-आधारित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहेगा। प्रवीण पांडेय ने कहा कि मेरी माटी मेरा तीर्थ अभियान के तहत हर व्यक्ति को अपने गांव, तालाब और मंदिरों को तीर्थ मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। यह अभियान केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि माटी, जल और विरासत के पुनर्जागरण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 10 नवंबर को फतेहपुर स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास और संस्कृति से जुड़ सके। कार्यक्रम में मनीष पांडेय, राम नरेश, आनंदी प्रसाद, राकेश अरोड़ा, गिरीश चंद्र द्विवेदी, प्रीतु, प्रियंका, चंद्रिका प्रसाद, रमेश प्रसाद, सुनीता, हिमांशु, दिव्यांशु, शुभम, उत्कर्ष वीर, अभिनव विश्वकर्मा, शिवांश और रिआंश सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इसी क्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद विद्या मंदिर, हरदौ खागा में भी बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक बालकृष्ण जी और विजय सर उपस्थित रहे।