Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को आपांडेम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनील कुमार पांडे (एडवोकेट) और जिला अध्यक्ष, प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में जनपद में लगातार बढ़ रहे पुलिसिया उत्पीड़न, फर्जी मुठभेड़ों और निर्दोष नागरिकों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को समाप्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। 16 अक्टूबर 2025 को थाना पड़री द्वारा रचित फर्जी मुठभेड़ की उच्च स्तरीय जांच कराने और अंशु कुमार दुबे पर लगाए गए झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनील कुमार पांडे ने कहा कि जनपद में के कुछ थानों के थाना अध्यक्ष अपना नंबर बढ़ाने के लिए स्वरचित फर्जी मुठभेड़ कराकर सरकार की नजर में वाह वाई लूटने का कार्य कर रहे हैं जिसमें पुलिस की छवि बनने की स्थान पर बिगड़ रही है थाना पडरी द्वारा 16 अक्टूबर 2025 को किया गया स्वरचित मुठभेड़ था इसका पूरा प्रमाण हम लोग के पास है जब 14 अक्टूबर 2025 को घटना के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी हो गई तो 16 अक्टूबर को कैसे मुठभेड़ हो गया थाना पडरी की पुलिस द्वारा किया गया स्वरचित मुठभेड़ सुनियोजित तरीके से किया गया मुठभेड़ था इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में रहती है लेकिन निर्दोष लोगों को अपराधी बनने के लिए कार्रवाई की आम आदमी पार्टी घोर निंदा करती है अंशु कुमार दुबे के ऊपर दर्ज मुकदमे पुरी तरह से फर्जी है और ग्राम प्रधान और पुलिस द्वारा साजिश एवं षड्यंत्र करके उसे अपराधी बनने के लिए यह मुकदमे दर्ज किए गए जिसे तत्काल जांच कर वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में पीड़ित पक्ष के परिवारजन भी सम्मिलित रहे। इस दौरान आभा देवी, अंशु कुमार दुबे की माताजी, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट, सीमा खान, पद्मिनी गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, विमला देवी, राजकुमार, राजेश श्रीवास्तव, महताब अली, जितेंद्र भारती, संजय कुमार गुप्ता, राकेश वर्मा, सुरेंद्र, बाबुल राव, संतोष सोनी, रामलाल, आदिल, राकेश कुमार राजेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।