आज से आसपुर देवसरा उपकेंद्र से कल तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद

आसपुर देवसरा और ढकवा से संबंधित सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई रहेगी बाधित
PRATAPGARH NEWS: पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, उपखंड आसपुर देवसरा ने सूचित किया है कि आसपुर देवसरा उपकेंद्र पर नए 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना के आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते मंगलवार, 11 नवंबर 2025 को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (कुल सात घंटे) लागू रहेगी। उपखंड अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र आसपुर देवसरा और ढकवा से संबंधित सभी 11 केवी फीडरों पर बिजली की आपूर्ति इस अवधि में ठप रहेगी।जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने सभी  उपभोक्ताओं से इस आवश्यक कटौती के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *