लोकमंगल के निमित्त धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा

PRATAPGARH NEWS: विकासखण्ड सांगीपुर क्षेत्र के पूरे दूधी सुखसागर धाम भोजपुर में श्रीशिवमहापुराण कथा को लेकर सोमवार को धूमधाम से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कथाव्यास श्रीज्योतिषपीठ संस्कृत महाविद्यालय शंकराचार्य आश्रम प्रयागराज से पधारे आचार्य संतोष जी महराज की अगुवाई में निकली कलश यात्रा क्षेत्र के रामगंज स्थित सांई मंदिर, बूढ़ेश्वर मंदिर होते हुए पौराणिक शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां कथाव्यास व मुख्य आयोजक के साथ ही श्रद्धालुओं ने विधिविधान से बाबा घुइसरनाथ का पूजन अर्चन किया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथास्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान सिर पर आस्था का कलश लिये सैकड़ों की संख्या में शामिल महिला पुरूष श्रद्धालु राधाकृष्ण की भक्ति में मंगलगीत गाते मगन दिखे। मुख्य आयोजक देव नारायण मिश्र, सुषमा मिश्रा, श्याम नारायण मिश्र ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। कथाव्यास आचार्य संतोष जी महराज ने बताया कि जन्म जन्मांतर के पुण्य के बाद श्रीमदभावगत कथा का आयोजन व श्रवण का सुअवसर मिला करता है। कलश यात्रा में भगवताचार्य देवव्रत जी महराज भी शामिल हुए। आयोजक गिरिजाशंकर मिश्र व शिवशंकर मिश्र ने आभार जताया। कलश यात्रा के दौरान हरिश्चंद्र पाण्डेय, कैलाशपति मिश्र, अनूप त्रिपाठी, सुभाष पाण्डेय, सतीशचंद्र शुक्ल, दीप तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, विवेक शुक्ला, छेदी लाल शुक्ल, मोनू पाण्डेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *