अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर गरजे वकील, किया प्रदर्शन

पटटी तहसील में रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को लेकर बनायी गयी रणनीति
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर सोमवार को यहां पटटी तहसील के अधिवक्ताओं ने हुंकार भरी। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले तहसील परिसर में लामबंद हुए सैकड़ो अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश एवं तहसील बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की संयुक्त अगुवाई में विधयेक के समर्थन में नारेबाजी की। इसके पहले तहसील सभागार मे हुई आमसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा कानून को लेकर प्रदेश भर में हस्ताक्षर अभियान तेजी से जारी है। उन्होने साथी अधिवक्ताओ को बताया कि अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को आगामी दिसंबर माह में संसद सत्र के दौरान राष्ट्रपति को साैंपा जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव अनिल तिवारी महेश ने संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली में रूरल बार एसोसिएसन के होने वाले प्रदर्शन को लेकर जानकारियां प्रदान की। वही अनिल तिवारी महेश ने उत्तर प्रदेश में बार कौंसिल के चुनाव मे अधिवक्ताओ की मांग के अनुरूप सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं को मतदान का अधिकार प्रदान करने पर जोर दिया। सभा की अध्यक्षता तहसील बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व संचालन महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में आंदोलन को लेकर संघर्ष करने वाले अधिवक्ताओं को मान पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के0 रामगौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, शिवशंकर सिंह, इंद्र प्रताप तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अरविंद पाण्डेय, देशराज तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, विकास तिवारी, मान सिंह, लोकेश सिंह, विवेक पाठक, संजय मौर्या आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *