Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: खंभारखेडा बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल खंभारखेड़ा का नवीन पेराई सत्र2025_2026 के लिए सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
चीनी मिल के पुजारी विपिन शुक्ला ने आज विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड अवधेश गुप्ता द्वारा कराया गया।मिल परिसर में बने हवनकुंड में अधिकारियों, कर्मचारियों व किसानों की उपस्थिति में हवन यज्ञ किया गया।प्रथम गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी किसान शत्रुघ्न पुत्र छोटकऊ ,ट्रॉली लेकर आने वाले इजहार अली पुत्र बसीर अहमद को यूनिट हेड अवधेश गुप्ता व नैमिष से पधारे हनुमान गढ़ी के बड़े महंत बजरंग दास जी, विधायिका मंजु त्यागी, विधायक योगेश वर्मा,समिति अध्यक्ष लखीमपुर अखिलेश वर्मा,अरनीखाना समिति अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया । तत्पश्चात नारियल तोड़कर केन कैरियर मे गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ के लिए पूजन अर्चन किया । इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी अतुल सिंह,पुष्पेन्द्र ढाका , अरुण प्रताप सिंह, आशीष श्रीवास्तव, योगेश सिंह,सतीश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। यूनिट हेड अवधेश गुप्ता ने बताया कि शासन की नीति अनुसार इस वर्ष भी केवल एस एम एस पर्ची की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी इस एस एम एस की पर्ची को मिल गेट /वाह्य क्रय केंद्रो गन्ना लाने से पूर्व फोटो पहचान पत्र के साथ दिखाना अनिवार्य होगा। यूनिट हेड ने सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए आग्रह किया है की सभी किसान भाई चीनी मिल में बैलगाड़ी /ट्राली वैध तिथि की एसएमएस पर्चियां पर ही गाना लाए। केन हेड पुष्पेन्द्र ढाका ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया । इससे पूर्व कल अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया।