Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LUCKNOW NEWS: आलमबाग स्थित संत कंवर राम चौराहा पर संत कंवर राम ( रैनबसेरा ) का शुभारंभ शिव शांति संत असुदाराम आश्रम के संत साईं मोहन लाल साहिब जी के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ. संत कंवर राम सेवा मंडल के अध्यक्ष अमर उठवानी, सचिव प्रीतम वालेचा ने संयुक्त रूप से बताया कि ये रैनबसेरा विगत 12 वर्षों से ठंड के मौसम में गरीबों के लिए रात्रि शयन की व्यवस्था करता है, उन्होंने बताया कि ये रैनबसेरा अपनी आधुनिक सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान देता है. संस्था के अध्यक्ष अमर अठवानी ने यह भी बताया कि साईं मोहन लाल ने, रैनबसेरा में होने वाली सेवाओं पर प्रकाश डाला उन्होंने यह भी कहा कि सेवा मंडल के पदाधिकारी रैन बसेरे की व्यवस्था हर बार इस कार्य को पहले से बेहतर ढंग से करते हैं संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत चंदानी ने जानकारी दी कि रैनबसेरा के शुभारंभ के अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे जिनमें से विशेष रूप से संयुक्ता भाटिया, पूर्व महापौर. पीयूष दिवान, सभासद. गिरीश मिश्रा, सभासद. संतराम चंदवानी, सतेंद्र भवनानी, तरुण संगवानी, दर्पण लखमानी, सुदाम