Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। दोनो मैचों के रोमांचक मुकाबले में नानपारा और सिंगाही की टीमें विजेता रहीं। कस्बे में रामलीला मेले के साथ चल रहे महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच साइनिंग स्टार क्लब सिंगाही और डी एफ एम सिंगाही खेला गया जिसके खेल की शुरुआत होते ही 6 मिनट पर साइनिंग स्टार के खिलाड़ी हुमेर ने एक गोल कर बढत बना ली। इसके पूरे खेल के दौरान दोनो टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं लेकिन गोल नहीं कर सकीं पहला मैच साइनिंग स्टार की टीम ने 1-0 से जीत लिया। दूसरा मुकाबला नानपारा वर्सेज शाहजहांपुर के हुआ इस मैच दौरान भी खेल के 5 वें मिनट नानपरा के खिलाड़ी अर्शद ने गोल करने मे सफलता पाई ली। इस मैच में दोनो टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल के लिए प्रयास किए लेकिन किसी टीम को सफलता नहीं मिली। दूसरा मैच नानपारा ने 1-0 से जीत लिया। इस दौरान बीजेपी नेता धनीराम मौर्य, सपा नेता अशोक कश्यप, दीप शाह, राकेश जायसवाल टूर्नामेंट महामंत्री महामंत्री शिखर तिवारी, आयोजन सचिव पराक्रम शाह, भानू , कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता , जितेंद्र सिंह, वास्तव गुप्ता, टूर्नामेंट आब्जर्वर अयूब शाह, रेफरी, प्रदीप गुप्ता, डीएफए सेक्रेटरी मनोज तिवारी हजारो फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे।