Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला गोकर्णनाथ खीरी।बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला का नवीन पेराई सत्र 2025-2026 के लिए सोमवार प्रातः हवन पूजन के बाद शुरू किया गया। उसके उपरांत डोंगा पर पूजन हवन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल क्षेत्र के सैकड़ों किसान व संभ्रांत नागरिक तथा पत्रकार उपस्थित रहे। चीनी मिल के पुजारी सुधीर बिजल्वाण ने विधिवत हवन पूजन कराया। पूजन यूनिट हेड राकेश यादव द्वारा कराया गया। प्रथम गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी किसान जुगुल किशोर, पच्चापुर एवं राम सिंह तुर्की खेड़ा, ट्रॉली लेकर आने वाले बलकार सिंह बसलीपुर, एवं सर्वेश कुमार अजान, को गन्ना समिति अध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, विधायक अमन गिरी, गन्ना समिति पूर्व अध्यक्ष सुरेश वर्मा, यूनिट हेड राकेश यादव, ने शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया । तत्पश्चात नारियल तोड़कर केन कैरियर में विधायक अमन गिरी, उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, गन्ना समिति अध्यक्ष आशीष सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश वर्मा, नगर पालिका गोला की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर, गन्ना समिति सचिव बलवंत चौधरी एवं गन्ना समिति के संचालकों सहित सैकड़ो किसानों ने डोगें मे गन्ना डाल कर मिल का शुभारंभ किया । इस मौके पर रामराखन बाजपेई, मातादीन वर्मा,सुरजन लाल वर्मा, राजीव शुक्ला ,चीनी मिल के अधिकारी ए के पांडे, सहदेव सिंह, के के तिवारी,पी सी गुप्ता, पी एस चदुर्वेदी, अजीत तिवारी, संदीप कटियार, अनुराग गुप्ता, अखिलेश सिंह, डीके सचान, दीपक सिंघल, रितेश दुबे, चेतराम सिंह बघेल, गोपाल जायसवाल उपस्थित रहे। यूनिट हेड राकेश यादव ने बताया कि शासन की नीति अनुसार इस वर्ष भी केवल एस एम एस पर्ची की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी इस एस एम एस की पर्ची को मिल गेट /वाह्य क्रय केंद्रो गन्ना लाने से पूर्व फोटो पहचान पत्र के साथ दिखाना अनिवार्य होगा। यूनिट हेड ने सभी किसान भाइयों से अपील किया है कि चीनी मिल में बैलगाड़ी /ट्राली वैध तिथि की एसएमएस पर्चियां पर ही गाना लाए। केन हेड पी एस चदुर्वेदी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया ।