Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: धौरहरा कस्बे के सर्वोदय नगर निवासी विक्रम चौरसिया को भारतीय पैरा क्रिकेट टीम का उपकप्तान चुना गया है। वह आगामी 13 से 17 नवंबर तक श्रीलंका में होने वाली तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विक्रम चौरसिया एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता, अवधराम चौरसिया, धौरहरा कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत रहे हैं। विक्रम 2016 से उत्तर प्रदेश पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान रहे हैं। इससे पहले, 2018-19 में उन्होंने भारतीय पैरा टीम के उपकप्तान के तौर पर बांग्लादेश में एक अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम को जीत दिलाई थी।भारतीय पैरा टीम 12 नवंबर को चेन्नई हवाई अड्डे से श्रीलंका के लिए प्रस्थान करेगी।