Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरकारी अस्पताल महज़ शोपीस बन गए हैं:डॉ. प्रमोद कुमार सिंह JAUNPUR NEWS: जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि “जिले के सभी सरकारी अस्पताल लूटपाट और भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं, गरीबों को समुचित इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। सरकार जानबूझकर निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रही है।” डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि सीएमओ कार्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। टीबी अस्पताल के उच्चीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, जबकि मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में सिरकोनी में स्थापित ट्रामा सेंटर आज शोपीस बनकर रह गया है। वहां तैनात चिकित्सक अकसर नदारद रहते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। सरकारी डॉक्टर निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस कर रहे हैं और मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि झोलाछाप डॉक्टरों के चलते कई मरीजों की जान जा रही है और जिले में बिना मानक के चल रहे प्राइवेट अस्पताल लूटपाट का अड्डा बन गए हैं। उन्होंने मांग की कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक तैनात किए जाएं तथा सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वाहनों के संचालन से लेकर खाद्य आपूर्ति, भोजन और सफाई के ठेकों में भी भारी गड़बड़ी है। उन्होंने बताया कि पिछले दो–तीन वर्षों से एक ही फर्म को मनमाने तरीके से ठेके दिए जा रहे हैं और कई स्वास्थ्यकर्मी वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। धरना प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आरिफ खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह समेत अनेक नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विनय तिवारी, शिव मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, शेर बहादुर सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, राजीव निषाद, कृष्णचंद निषाद, उस्मान अली, आजम जैदी, फैयाज हाशमी, शहनवाज मंजूर, प्रवेश निषाद, जयमंगल यादव, विजय बहादुर यादव, जब्बर अली सलमानी, अनिल सोनकर, आरिफ सलमानी, इरशाद खान, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, पुष्कर निषाद, प्रेमचंद मौर्या, पुष्पा देवी, संतोषी देवी, राजकुमार मौर्या, ललित चौरसिया, चांद हाशमी, इश्तेखारुल प्रधान, राम सिंह बांकुरे, तौफीक अहमद, असरफ अली, अभिनव सिंह, इकबाल हुसैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।