Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

निःशुल्क विधिक सहायता व अधिकारों की जानकारी दी गई जेल बंदियों व ग्रामीणों में बढ़ी कानूनी जागरूकता
JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रशांत कुमार सिंह की देखरेख में आज “विधिक सेवा दिवस” के अवसर पर जिला कारागार जौनपुर में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने उपस्थित बंदियों व अधिकारियों को विधिक सेवा दिवस के उद्देश्य, महत्व और राष्ट्रीय/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा किया गया। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया व उसके लाभों के बारे में बताया। इस अवसर पर जेलर सुबाष पाण्डेय, सुषमा शुक्ला, नन्दकिशोर (डिप्टी जेलर), डॉ. विनय कुमार राव (चिकित्साधिकारी) सहित जेल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुनील कुमार मौर्य (डाटा एंट्री ऑपरेटर), पी.एल.वी. शिवशंकर सिंह, सुबाष चन्द्र यादव, सुनील कुमार, दिलीप कुमार सिंह, राहिल आदि की सक्रिय भागीदारी रही। विधिक सेवा दिवस पर जनपद की सभी तहसीलों, ब्लॉकों, विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी पराविधिक स्वयंसेवकों (PLVs), आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा विधिक साक्षरता शिविर लगाए गए, जिनमें लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं के अधिकारों एवं अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।