Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: सपा नेताओं ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर ईसीजी मशीन की सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार प्रयासरत है। साथ ही सभी अस्पतालों में तकनीशियन की तैनाती सुनिश्चित कराने हेतु प्रयास जारी हैं। मरीजों को रेफर करते समय रेफर करने का कारण रेफर पेपर पर अंकित करने के लिए स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखने की बात भी कही गई। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अखबारों में छपी खबरों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही कराई जाएगी। सपा नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार की नाकामी स्पष्ट दिख रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता पंधारीलाल यादव, श्यामजी यादव, गुलाम रसूल उर्फ़ बबलू राइन, लखन सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।