राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सिद्धार्थनगर में किया एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

SIDHARTHNAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को सिद्धार्थनगर में पुलिस परिवार की बालिकाओं और कस्तूरबा बाई बालिका विद्यालय की 09 से 14 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए आयोजित निःशुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी और कुलपति प्रो. कविता शाह भी मौजूद रहीं। राज्यपाल श्रीमती पटेल ने स्वयं बच्चियों से बातचीत की और उन्हें एचपीवी टीकाकरण के महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुल 200 बालिकाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्यक्रम के पश्चात, महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर के बाहर पौधरोपण भी किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर, आयुक्त बस्ती मण्डल श्री अखिलेश कुमार सिंह, डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, कुल सचिव दीनानाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित कई अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *