Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बर्डपुर का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका की गहन जाँच की। निरीक्षण में वार्ड ब्वॉय ओम प्रकाश गौड़, वरिष्ठ सहायक ज्ञानचन्द्र शर्मा, और स्टाफ नर्स मधु समीधा अनुपस्थित पाए गए। इस घोर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने अनुपस्थित सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का तत्काल निर्देश दिया।
इसके साथ ही, उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) महिलाओं के अल्ट्रासाउंड का महत्वपूर्ण डाटा बीपीएम/बीसीपीएम के पास अपडेटेड नहीं था। जिलाधिकारी ने उन्हें डाटा तुरंत अपडेट करने और लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।