Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) अभियान की शुरुआत 4 नवम्बर 2025 से की गई है। इस अभियान के संचालन, पर्यवेक्षण और समन्वय के लिए विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर नगर क्षेत्र के दो सेक्टरों में कुल 21 बूथों पर प्रभारीगणों द्वारा मतदाता सूची का कार्य संचालित किया जा रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने निर्देश दिए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।