प्रतिस्पर्धा सदैव स्वस्थ होनी चाहिए:पवन श्रीवास्तव

PRAYAGRAJ NEWS: विगत कई दिनों से पतंग टूर्नामेंट का आयोजन केएन काटजू इंटर कॉलेज परिसर में अजीत था जिसका आज फाइनल मैच बड़े उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कीडगंज स्थित डायमंड काइट क्लब और जय हनुमान काइट क्लब के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें डायमंड काइट क्लब  प्रतियोगिता की विजेता रही और जय हनुमान काइट क्लब उपविजेता रही।वरिष्ठ भाजपा नेता पवन श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हो विजेता एवं उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि जीवन में प्रतिस्पर्धा अवश्य हनी चाहिए परंतु वह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो यह प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य होता है।विशेष अतिथि पार्षद नीरज गुप्ता ने पतंग की प्रतियोगिता कराने वाले आयोजकों को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को कर ने पतंग बाज को प्रशिक्षित कर जिले और प्रदेश में भेजने का प्रयास करने की बात भी कहीं। उक्त अवसर पर आयोजक मंडल के संजू सोनू, नीरज, विष्णु, गोलू, बब्लू, विनोद सोनकर, विनीत केसरवानी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *