Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में हुए भीषण कार बम ब्लास्ट में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की निंदा करते हुए इसे कायराना हमला बताया। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हमले में मृत लोगों के परिवार को ईश्वर संबल प्रदान करें। केंद्र सरकार की एजेंसियां जांच कर रही हैं। दोषी लोगों को सरकार किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि देश की शांति भंग करने वालों को मोदी सरकार माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर डॉ शैलेश पांडेय, संजय गोंड, धर्मेंद्र गोंड, आयुष सिंह, पूजा गोंड, सुमन दास, सिद्धार्थ, दीपा, अमित गोंड, धीरू गोंड, रामनरेश गोंड, आरती गोंड, खुशबू, राजेश धुरिया, नीलांशु गौतम, सोनू सलील, ओमप्रकाश आर्या, सुमित दास, विश्वास श्रीवास्तव, अरुण पटेल संजय राजन प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।