Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJn NEWS: रेलवे सुरक्षा बल ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के माध्यम से रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में पाए जाने वाले असुरक्षित या संकटग्रस्त बच्चों को बचाने का सतत प्रयास करता रहा है यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि उन हजारों बच्चों के लिए जीवन रेखा है जो किसी कारणवश घर से भटक जाते हैं या सहायता की आवश्यकता में होते हैं। ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ बाल सुरक्षा एवं संरक्षण की दिशा में रेलवे सुरक्षा बल की एक संवेदनशील पहल है, जिसके माध्यम से बाल श्रम, तस्करी एवं लापता बच्चों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। बुधवार को हेल्पलाइन प्रयागराज से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 04451(हावड़ा – नई दिल्ली) स्पेशल गाड़ी में एक नाबालिग बच्ची अपने घर से नाराज़ होकर यात्रा कर रही है सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद मिश्रा एवं मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल प्रियंका देवी द्वारा ट्रेन को अटेंड किया गया । ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर आगमन पर बच्ची को सुरक्षित पाया गया और उसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज लाया गया। पूछताछ के दौरान बच्ची ने अपना नाम उम्र लगभग 12 वर्ष, निवासी – थाना चोलापुर, जिला वाराणसी (उत्तर प्रदेश) बताया। उसने बताया कि वह घर से नाराज़ होकर आई है। फिलहाल बच्ची को महिला कांस्टेबल प्रियंका देवी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया और चाइल्डलाइन प्रयागराज को सूचना दी गई। सूचना पर चाइल्डलाइन प्रयागराज से केस वर्कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पहुँचे। आवश्यक सत्यापन एवं दस्तावेजी औपचारिकताओं के उपरांत विधिवत चाइल्डलाइन प्रयागराज को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।