पीड़ित के खाते में ठगी का पैसा आया वापस

MIRZAPUR NEWS:  थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के निवासी जावेद अहमद ने 19 मार्च 2024 को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में थाना कटरा कोतवाली साइबर सेल में NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि ठगों ने मेरे खाते से दो लाख रुपये की रकम अवैध तरीके से ट्रांसफर कर लिए है। NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद कटरा साइबर सेल टीम जांच में जुट गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा की साइबर सेल पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 39,674.99/- रुपये वापस कराए । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक ने थाने पहुंचकर मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों एवं को0कटरा साइबर क्राइम टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ठगी से बचने के गुर सिखाए गए और अपील की गई कि वे और लोगों को भी साइबर ठगी के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *