Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को संयुक्त ब्राह्मण मोर्चा मीरजापुर के तत्वावधान में सभी ब्राह्मण संगठनों ने ब्राह्मण समाज पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि और पंडित जयप्रकाश पांडे पर दर्ज फर्जी एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे को समाप्त करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), महेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपा गया। ज्ञापन में ब्राह्मणों पर अत्याचार बंद करने और पंडित जयप्रकाश पांडे का फर्जी मुकदमा तत्काल समाप्त करने की मांग की गई। चेतावनी देते हुए कहां कि यदि ब्राह्मणों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरकर अपने समाज के मान सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करने का कार्य करेगी प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद नर्मदेश्वरमहादेव सेवा ट्रस्ट अखिल विश्व ब्राह्मण हिंदुत्व शक्ति मोर्चा, सवर्ण आर्मी विन्ध पंडा समाज भारतीय सवर्ण संघ विभिन्न ब्राह्मण संगठनों एवं विद्वान जनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शन को प्रमुख रूप से सुनील कुमार पांडे (एडवोकेट) पंडित सूर्य प्रकाश शुक्ला प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद पंडित अमिताभ पांडे पंडित नरेश शर्मा पंडित शेषधर पांडे पंडित मुकेश पांडे पंडित साधु तिवारी पंडित संजय तिवारी पंडित जयप्रकाश पांडेय पंडित सत्य सत्यम त्रिपाठी पंडित दिनेश नारायण मिश्रा पंडित राजमणि दुबे पंडित विपिन पांडे पंडित संदीप कुमार तिवारी पंडित शुभम मिश्रा पंडित हिमांशु तिवारी पंडित आशीष शर्मा पंडित दीपक त्रिपाठी पंडित विजय प्रकाश पांडे पंडित अभिषेक पांडे पंडित राहुल तिवारी इत्यादि दर्जनों ब्राह्मण संगठनों की प्रतिनिधि उपस्थित रहे।